राजनांदगांव : 41 वोट लेकर राहुल ने जीता अध्यक्ष चुनाव, शोभाराम को 10 वोट ही मिले…

राजनांदगांव , चिखली स्थित मां परमेश्वरी भवन में नगर देवांगन समाज का बहुप्रतीक्षित चुनाव संपन्न हो गया। रविवार को कराए गए इस चुनाव में युवा सदस्य राहुल देवांगन ने 31 मतों की एकतरफा जीत दर्ज की। उन्हें कुल मत 51 में से 41 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी शोभाराम देवांगन को 10 वोट मिले। तय कार्यक्रम के अनुसार एक वर्षीय कार्यकाल के लिए दोपहर 12 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

वरिष्ठों के साथ युवा सदस्यों ने पहले तो सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया, लेकिन न राहुल पीछे हटे और न शोभाराम। अंतत: निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए राहुल देवांगन और शोभाराम देवांगन ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद विधिवत मतदान कराया गया। दोपहर दो बजे से मतदान शुरू हुआ।

कुल 62 में से 51 मतदाता सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके ठीक बाद मतगणना कराई गई। राहुल को नगर देवांगन समाज का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया में उदयराम देवांगन ने मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। उप चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता छगन देवांगन और सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र देवांगन ने उनका सहयोग किया।

नई कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा बताया गया कि नगर देवांगन समाज द्वारा आगामी महीनों में विविध धार्मिक, सामाजिक व अन्य कार्यक्रम कराए जाने हैं। इसमें सितंबर में मां परमेश्वरी पुराण और 11 फरवरी को मां परमेश्वरी महोत्सव प्रमुख है। इसके अतिरिक्त आदर्श विवाह समेत विविध आयोजनों के माध्यम से सामाजिक सक्रियता बढ़ानी है। इसके लिए नए अध्यक्ष को शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी गठित करनी होगी। जीत की घोषणा होते ही समाज के लोगों नेंपटाखे फोड़े।

See also  CG : कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा…

चुनाव में युवा सदस्यों की एकजुटता इस बार दिखी सामाजिक चुनाव में इस बार युवा सदस्यों की एकजुटता से नया परिणाम सामने आया हैं। आमतौर पर नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष का पद समाज के वरिष्ठ सदस्यों को ही जाता रहा है। लेकिन चुनाव से पहले हुई बैठकों में युवा सदस्यों ने कमान संभालने की पेशकश की। जिसके बाद राहुल देवांगन को अध्यक्ष प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में उतारा गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान समाज की महिला पदाधिकारियों ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *