राजनांदगांव : फार्म हाउस में 10 लाख का सामान चोरी, दो गिरफ्तार…

राजनांदगांव| देवादा के सेड्स ऑफ ग्रीन फार्म हाउस में हुई लाखों की चोरी में शामिल दो आरोपियों को सोमनी पुलिस ने​ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 10.56 लाख रुपए है।

सोमनी पुलिस ने बताया कि 20-21 अगस्त की दरमियानी रात फार्म हाउस के मुख्य गेट का ताला तोड़कर 10 एसी आउटडोर, सबमर्सिबल व वाटर पंप सहित अन्य सामान पार कर दिया था। शिकायत के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी। मुखबिर की सूचना पर संदेही विजय सोनवानी और नागेश्वर प्रसाद साहू को हिरासत में लिया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 एसी आउटडोर, एचटीपी पंप और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *