राजनांदगांव : पेंशनर्स संगठन के विवाद संबंधी कार्य के लिए पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष यशवंत…

राजनांदगांव , पेंशनर्स संगठन के विवाद संबंधी कार्य के लिए पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष यशवंत दीवान का विगत दिनों राजनांदगांव आगमन हुआ। यहां उन्होंने स्थानीय ​पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद सिटी कोतवाली पेंशनर्स संगठन के विवाद संबंधी कार्य से पहुंचे।

विगत कुछ माह से राजनांदगांव में दो संगठन कार्य कर रहा है, लेकिन पेंशनरों के सहयोग व रायपुर रजिस्ट्रार के आदेशानुसार पुनः चुनाव कराकर समस्या का समाधान किया गया, जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष के लिए चुनाव किया गया। इसमें राजनांदगांव के केएल टांडेकर ने भी चुनाव लड़ा और वे हार गए।

हारने के बाद आज लगभग डेढ़ वर्ष हो गए, ना ही पेंशनर्स भवन की चाबी दिए हैं और ना ही संगठन को कोई हिसाब किताब। इसी तारतम्य में वे सिटी कोतवाली में अपना बयान संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रस्तुत किया है। आज भी पेंशनर क्रमांक 1844 का उनके द्वारा दुरूपयोग किया जा रहा है।

इसके पूर्व भी रजिस्ट्रार रायपुर व कलेक्टर राजनांदगांव को भी पूर्व में लिखित शिकायत की गई थी। 27 अगस्त तक मुझे कार्यभार नहीं दिया गया है, यह बयान प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेंशनर संगठन यशवंत दीवान के द्वारा दिया गया व त्वरित कार्यवाही के लिए आग्रह किया गया है। दीवान के साथ राजनांदगांव के पदाधिकारी निसार अहमद उप प्रांताध्यक्ष, पतराम साव नगर अध्यक्ष, हसीना खान, शैलेन्द्र सिंह, पुष्पा सावरकर आदि मौजूद रहे।

See also  CG : हर पात्र परिवार तक सौर ऊर्जा, हर श्रमिक तक शासन की योजनाओं का लाभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *