राजनांदगांव : विद्यार्थी प्रकोष्ठ के हेमंत अध्यक्ष व क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रमुख टुकेश बने…

डोंगरगांव , शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव में विद्यार्थी प्रकोष्ठ तथा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। विद्यार्थी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हेमंत कुमार को बनाया गया। उपाध्यक्ष राहुल साहू, सचिव सागर देवांगन, अनुशासन प्रमुख लिकेश्वर साहू, संस्कृतिक प्रमुख यामिनी साहू, ईको-क्लब प्रमुख त्रिवेणी तारम, रेड-क्रॉस प्रमुख हिना साहू, स्कॉउट दल प्रमुख भावेश कुमार मंडलोई को बनाया गया। विद्यालय में स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा के विकास के लिए क्रीड़ा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। विद्यालय में क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रमुख टुकेश कुमार को बनाया गया।

उप क्रीड़ा प्रमुख ईशांत निर्मलकर, क्रीड़ा सचिव चोवाराम, सभा प्रमुख टिमेश्वरी कंवर, क्रीड़ा क्षेत्र प्रमुख विनय कुमार, क्रीड़ा सामग्री प्रमुख कुशल कुमार, शिवनाथ यूनिटी लीडर आकाश कुमार पटोती, महानदी यूनिटी लीडर नोमेश कुमार को बनाया गया। विद्यालय के प्रत्येक कक्षाओं में व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए कक्षा नायक चुने गए। कक्षा 9वीं से नूतन सोनकर, कक्षा दसवीं से सूर्यदेव, कक्षा ग्यारहवीं (अ) से षटेंद्र आदि शामिल हैं।

See also  सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *