राजनांदगांव : माधव को मिलेगा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण…

डोंगरगांव | ग्राम मनेरी संकुल केंद्र के शासकीय माध्यमिक शाला गुंगेरी नवागांव के नवाचारी शिक्षक माधव साहू का नाम मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञानदीप सम्मान 2026 के लिए चयनित किया गया है। माधव साहू अपने विद्यालय में विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षण पद्धति के साथ-साथ नवाचारपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहे हैं। वे बच्चों की रुचि एवं समझ के अनुरूप आधुनिक शिक्षण तकनीकों का उपयोग करते हुए स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाते हैं।

साथ ही, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सरल, रोचक एवं व्यवहारिक बनाने के लिए टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) का अधिकाधिक उपयोग कर विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करते हैं। शिक्षक साहू को यह सम्मान 5 सितंबर को स्व. गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। बीईओ जयंत साहू, संकुल समन्वयक नीलमणी साहू, क्षितिज सोरी, केआर सोरी, इंदु बरगाह, अरविंद रतनाकर, प्रधानपाठक देवबती साहू, गैदलाल डहरे, दीपिका साहू, अंजू देवांगन सहित संकुल केन्द्र मनेरी के समस्त शिक्षकों ने इसकी सराहना की है।

See also  CG : बस्तर की माटी से अंतरिक्ष तक गूंज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *