राजनांदगांव| पुराने विश्राम भवन के ठीक सामने चौराहे पर सड़क की सतह कई जगह से उखड़ गई है। वाहनों की लगातार आवाजाही वाले इस हिस्से में गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति ज्यादा जोखिमभरी है, खासकर रात में सड़क की खराब स्थिति आसानी से नजर नहीं आती। यहां विश्राम भवन होने से नेता और अफसरों की आवाजाही बनी रहती है। यहां मरम्मत की जरूरत है।













Leave a Reply