CG : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन हादसे का शिकार …

CG : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन हादसे का शिकार …

बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 बी पर हुआ। बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। गुरुवार सुबह सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों की मदद से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  कवर्धा मेडिकल कॉलेज के पहले छात्र हिमांशु को डिप्टी CM विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *