CG : घर में घुसा भालू, …

CG : घर में घुसा भालू, …

कांकेर: शहर के रिहायशी इलाके गोविंदपुर में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अंधेरा होते ही इलाके में भालुओं की सक्रियता नजर आ रही है। भोजन की तलाश में भालू कई घरों के दरवाजे तक तोड़ चुका है, लेकिन अब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिती रात गोविंदपुर के एक घर में अचानक भालू घुस आया। घर में भोजन तलाशने के बाद भालू कुछ देर वहीं आराम फरमाता हुआ नजर आया। इस दौरान घर के सदस्य दहशत के चलते अंदर ही दुबके रहे। परिवार के सदस्यों ने भालू का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भालू के घर के अंदर मौजूद रहने तक परिवार में दहशत का माहौल बना रहा। लगातार हो रही घटनाओं से गोविंदपुर के रहवासी परेशान और भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं को रिहायशी इलाके से दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

See also  राजनांदगांव : ग्राम पंचायत बछेराभाठा में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन - मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *