राजनांदगांव : फर्जी सिम से खरीदी-बिक्री में की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार…

डोंगरगांव , फर्जी सिम एक्टिवेट करवाकर खरीदी-बिक्री कर धोखाधड़ी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्‍जे से घटना में प्रयुक्‍त दो मोबाइल, 18 एक्‍टीवेट सिम कार्ड, 4 एटीएम-डेबिट कार्ड, बैंक चेक बुक को जब्त किया गया। आरोपी गुलशन कुमार खोबरागढ़े उर्फ राजा (29 साल) ग्राम होडीटोला अंबागढ़ चौकी है।

मामले में पोखन मोबाइल सीताकसा, पीओएस संचालक के द्वारा अपने आरोपी साथियों के सहयोग से फर्जी सिम एक्‍टीवेट कर बेचकर कर धोखाधड़ी करने की शिकायत थाना गैंदाटोला को प्राप्‍त हई थी। शिकायत पर थाना गैंदाटोला में धारा 318(4) 61 (2) बीएनएस 66 (सी) आईटी एक्‍ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपियों हेमंत डोंगरें, प्रखर सिंह चौहान, शेख सरफराज, कैलाश नाथ पड़ोती, तरण कुमार साहू, मनीष कुमार सांडिल आरोपियों पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्‍यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका हैं।

प्रकरण के अन्‍य फरार आरोपी गुलशन कुमार खोबरागढ़ उर्फ राजा घटना के बाद से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी गैंदाटोला राजेश कुमार साहू के द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी का लोकेशन ग्राम होड़ीटोला होना पाया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर फर्जी तरीके से सिम एक्‍टीवेट करवाकर अन्‍य आरोपियों साथियों के साथ मिलकर अवैध लाभ प्राप्‍त करना स्‍वीकार किया।

See also  छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *