राजनांदगांव : 6 को राजनांदगांव में त्रिपिटक पाठ, धम्म देशना…

राजनांदगांव | बौद्ध कल्याण समिति के तत्वावधान में 21वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ समारोह को लेकर 6 सितंबर को कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन में धम्म देशना भी होगी। समिति ने बताया कि बौद्ध धर्म की विरासत और धम्म परंपरा को विश्व पटल पर फिर से स्थापित करने के उद्देश्य से बौद्ध गया में होने वाले 21वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ समारोह की रूपरेखा भी रखी जाएगी।

यह कार्यक्रम वर्षावास की समयावधि में विनय रक्खिता के मार्गदर्शन में होगा। समारोह 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन, सिविल लाइन, राजनांदगांव में होगा। आयोजकों के अनुसार तय समय पर बौद्ध गया में देश-विदेश से धम्म-मित्र, शिक्षाविद, उपासक-उपासिकाएं, धम्मानुयायी जुटेंगे। भगवान बुद्ध की वाणी और त्रिपिटक के धम्म का सामूहिक पाठ होगा। मंगल गान होगा।

See also  ’पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *