राजनांदगांव : राजपूत क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी बैठक 6 को…

राजनांदगांव , राजपूत क्षत्रिय महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे से होगी। बैठक महाराणा प्रताप मंगल भवन, दीनदयाल नगर, चिखली में रखी गई है। अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस करेंगे। बैठक में 62वां महाधिवेशन डोंगरगांव के आय-व्यय की जानकारी पर समीक्षा होगी। अनुमोदन होगा। निर्णय लिया जाएगा। सदस्यता अभियान 2026-27 के लिए सदस्यता, सक्रिय सदस्यता बुक वितरण पर चर्चा होगी। अंतिम तिथि तय होगी।

महासभा की उपसमितियों के जनगणना अभियान 2026-27 की प्रगति पर चर्चा होगी। निर्णय होगा। उपसमितियों के संचालन के लिए 25 मई को रायपुर कोटा में हुई संयुक्त बैठक के बाद मिले सुझावों का प्रस्तुतीकरण होगा। अनुमोदन होगा। साहित्य परिषद की शौर्य पत्रिका 2026 के आय-व्यय की जानकारी पर निर्णय होगा।

प्रदेश स्तरीय शिक्षक दिवस 2026 के आयोजन पर चर्चा होगी। निर्णय होगा। 63वां महाधिवेशन 2027 बिलासपुर जोन की उपसमितियों में कराने पर चर्चा होगी। निर्णय होगा। केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति के अब तक लिए गए निर्णयों को संकलित कर पुस्तिका के रूप में प्रकाशित करने के लिए अंतिम प्रारूप का प्रस्तुतीकरण होगा। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी।

See also  राजनांदगांव : कांग्रेस संगठन की मजबूती आमजन से निरंतर संवाद से ही संभव है: हर्षिता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *