राजनांदगांव : मोखली में आज होगी दही हांडी लूट प्रतियोगिता…

राजनांदगांव| ग्राम मोखली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी लूट प्रतियोगिता का आयोजन 4 सितंबर को किया जा रहा है। आयोजन में दही हांडी लूटने वाले समूह को सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक खिलावन साहू के द्वारा 3001 रुपए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन की तैयारी पूरी हो गई है। वहीं इसी गांव में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय रामधुनी गायन व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन 4 व 5 सितंबर को किया जा रहा है।

पहले दिन 4 सितंबर को उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य डोंगरगांव रेशमा साहू होंगी। अध्यक्षता सोहद्रा साहू सरपंच ग्राम पंचायत मोखली करेंगी। विशेष अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक राजनांदगांव खिलावन साहू, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जे एन साव, प्रभारी प्राचार्य तुमड़ीबोड़ केआर साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक मोखली डीएल साव, शिक्षक मोखली बसंत कुमार साहू होंगे।

प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 5 सितंबर को होगा। इसमें मुख्य अतिथि ग्रामीण अध्यक्ष सुखीत राम साहू होंगे। अध्यक्षता उप सरपंच मोखली सुमन लाल साव करेंगी। विशेष अतिथि भूतपूर्व सरपंच मोखली घनश्याम भारद्वाज, ग्राम मोखली भैरो राम साहू, डॉ. सुरेन्द्र साहू, गेंदलाल धनकर साहू होंगे।

See also  राजनांदगांव : जन्माष्टमी आज, शहर में निकली सर्व यादव समाज की बाइक रैली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *