CG : अम्बिकापुर में बारिश का आंकड़ा पहुंचा 563.3 मिमी …

CG : अम्बिकापुर में बारिश का आंकड़ा पहुंचा 563.3 मिमी …

अम्बिकापुर। जिले में मानसून के दौरान लगातार बारिश का दौर जारी है। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार जिले की सभी तहसीलों में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 11.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में सबसे अधिक 26.9 मिमी बारिश दरिमा तहसील क्षेत्र में हुई है। जिले में 1 जून 2026 से अब तक कुल 563.3 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 3 सितंबर 2026 तक अम्बिकापुर तहसील में 753.3 मिमी, दरिमा में 438.5 मिमी, लुण्ड्रा में 416.8 मिमी और सीतापुर में 518.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। समय और कैलेंडर इसी अवधि में लखनपुर में 718.0 मिमी, उदयपुर में 650.7 मिमी, बतौली में 439.5 मिमी और मैनपाट में 571.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में अब तक हुई बारिश से मानसून की सक्रियता बनी हुई है।

See also  गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन व जुलूस पर प्रतिबंधगणेश पंडालों में पार्किंग व स्वच्छता व्यवस्था अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *