राजनांदगांव : राजपूत महासभा : विष्णु बहादुर सिंह नए अध्यक्ष…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की महत्वपूर्ण बैठक स्वर्गीय ठाकुर लोटन सिंह स्मृति महाराणा प्रताप भवन में हुई। इसमें समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। विष्णु बहादुर सिंह को अध्यक्ष और जय नारायण सिंह को महासचिव बनाया गया। पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाज की एकजुटता, मजबूती और उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया।

समाज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से युवा संगठन का भी गठन किया गया। इसमें विशाल सिंह परिहार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों में संरक्षक शांति देवी परिहार, डॉ. आरपीएस भदौरिया व डॉ. आरएन सिंह, उपाध्यक्ष केपी सिंह, ओपी सिंह, शिवकुमार ठाकुर सिंह व शीला सिंह गहरवार, महासचिव जय नारायण सिंह, सचिव दीपेश सिंह व रणविजय सिंह, संगठन सचिव वीर सिंह पायक व विशाल सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष आरएन सिंह, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह व प्रिंस सिंह, प्रशासनिक प्रमुख लाल मुनई सिंह, डॉ. नरेन्द्र बहादुर सिंह व मनीष कुमार ठाकुर, कार्यालय प्रभारी संतोष कुमार सिंह व मिथुन सिंह तथा कानूनी सलाहकार राकेश सिंह ठाकुर बनाए गए।

दशहरा मिलन के दौरान होंगे आयोजन बैठक में आगामी दशहरा मिलन समारोह पर भी चर्चा हुई। समारोह में शस्त्र पूजन, सामाजिक पुस्तिका का विमोचन और स्वर्गीय ठाकुर लोटन सिंह की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। प्रतिभावान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जाएंगी। सदस्यों ने आयोजन को समाज की एकजुटता और नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का माध्यम बनाने पर जोर दिया।

See also  CG : सागौन तस्करी का पुष्पा स्टाइल! वन विभाग-पुलिस ने प्लान कर दिया फेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *