CG : फास्टर केयर प्रोग्राम से बच्चों को मिलेगा पारिवारिक वातावरण…

CG : फास्टर केयर प्रोग्राम से बच्चों को मिलेगा पारिवारिक वातावरण…

एक दिवसीय कार्यशाला में दी गई विस्तृत जानकारी

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के सभा कक्ष में फास्टर केयर प्रोग्राम के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

कार्यशाला में फास्टर केयर प्रोग्राम के प्रेसिडेंट दिल्ली से डॉ. वसुंधरा उपस्थित रहीं। डॉ. वसुंधरा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि फास्टर केयर प्रोग्राम किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत संचालित है जिसमें ऐसे बच्चे जो संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे हैं या वह संस्था में निवास करते हैं उन्हें फास्टर परिवार में संरक्षित कर पारिवारिक वातावरण देना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

डॉ. वसुंधरा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ऐसे बच्चे जो अपने माता-पिता को छोड़कर किसी अन्य के साथ निवास कर रहे हैं,या जिनके माता पिता नहीं हैं उन सभी का चिन्हांकन करना है, और ऐसे परिवार जो इस प्रकार के बच्चों को अपने घर में रखकर पालन पोषण कर सकते हैं उनका चिन्हांकन भी करना है।

जिले में कोई भी बच्चा बिना पारिवारिक वातावरण के ना रहे और जो परिवार बच्चों को पालने को इच्छुक है उन परिवारों को संस्था में निवास करने वाले या समाज में रहने वाले ऐसे बच्चे जिनके देख करने वाले कोई नहीं है उन्हें उन परिवारों में संरक्षित करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बाल विवाह मुक्त सूरजपुर अभियान के संबंध में जानकारी दी साथ ही लैंगिक अपराध , बालकों के संरक्षण अधिनियम, गुड टच बेड टच, बच्चों को लैंगिक अपराध से बचाने के उपाय पर चर्चा की। जिले में चलने वाली स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।

See also  CG : दुर्ग महापौर ने पुलगांव में 78 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

कार्यक्रम में समस्त परियोजना अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के समस्त अधिकारी कर्मचारी सखी वन स्टाफ सेंटर के समस्त कर्मचारी महिला सशक्तिकरण हब के सभी कर्मचारी चाइल्डलाइन के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *