राजनांदगांव : तुलसीपुर में आ रहा गंदा पानी, टंकियों की सफाई की जाए…

राजनांदगांव , शहर के तुलसीपुर इलाके में लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई हो रही हैं। नलों से पानी के साथ मिट्‌टी की परत भी आ रही हैं। पानी छानने और उबालने के बाद भी पीने योग्य नहीं हैं। इससे वार्ड के लोग परेशान हैं।

इधर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने इसकी वजह टंकियों की सफाई नहीं होना बताया हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी टंकियों के सफाई की निर्धारित तारीख खत्म हो चुकी है। इसके बाद भी निगम प्रशासन ने टंकियों की सफाई नहीं की है।

ठाकुर प्यारेलाल स्कूल की टंकी की भी सालभर से सफाई नहीं हुई है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं। बारिश के शुरुआत के साथ ही गंदे पानी की सप्लाई की जो स्थिति बनी हुई थी।

वह अब भी बरकरार हैं। शहर के ज्यादातर हिस्सों में ऐसी शिकायत बनी हुई हैं। लेकिन अफसर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इधर महापौर मधुसूदन यादव ने भी जल विभाग और फिल्टर प्लांट संचालक को गंदे पानी की शिकायत दूर करने निर्देश दिए हैं।

See also  CG : सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *