राजनांदगांव : राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुईं शिक्षिका कोनिका, मिली शाबाशी…

डोंगरगांव , नगर की बेटी और बहू को 2025-26 में घोषणा अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य भवन रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षिका कोनिका सोनी को सम्मानित किया गया है। राज्य शिक्षक सम्मान का आयोजन 5 सितंबर को राज्य भवन में हुआ। जहां राज्यपाल छत्तीसगढ़ रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग कमल प्रीत सिंह के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला अड़ाम की सहायक शिक्षक कोनिका सोनी प्रशस्ति पत्र, शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शिक्षक परिवार से जुड़ी सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. एमआर सोनी व सेवानिवृत्त प्रधानपाठक स्व. के सोनी की पुत्रवधू तथा पत्रकार दिवाकर सोनी की पत्नी तथा व्यवसायी स्व. शिव सोनी तथा सुलोचना सोनी की पुत्री हैं। ब्लॉक के चिचदो स्कूल को अपने कल्पना और बच्चों के अनुरूप बनाने के लिए स्कूल के कमरों को रेलगाड़ी के रूप में परिवर्तित कर दिया। जिससे बच्चे स्कूल की ओर आकर्षित हुए।

See also  CG : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *