मोहला : कलेक्टर तनुजा सलाम ने मानपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

कलेक्टर पहुंची स्वामी आत्मानंद विद्यालय, विद्यार्थियों से संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति
कलेक्टर सलाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी

मोहला । कलेक्टर तनुजा सलाम ने विकासखंड मानपुर के विभिन्न ग्रामों एवं शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर विकास कार्यों, शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत तोलुम में डीएमएफ मद से निर्मित मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण एवं ग्राहक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इसके पश्चात ग्राम नवागांव में एफएसटीपी कार्य तथा ग्राम पंचायत मानपुर में आरसेटी प्रशिक्षण संस्था का निरीक्षण किया।

    आरसेटी में कलेक्टर श्रीमती सलाम ने पशु सखी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रथम बैच की महिलाओं से मुलाकात कर प्रशिक्षण की जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने एवं आजीविका के बेहतर अवसरों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर लैब एवं विज्ञान प्रायोगिक लैब का अवलोकन कर उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।  उन्होंने कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों से  परिचय प्राप्त करते हुए उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     कलेक्टर श्रीमती सलाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, फार्मेसी, हमर लैब, ऑपरेशन थिएटर, एनआरसी, डायलिसिस सेंटर एवं लेबर रूम का निरीक्षण किया। हमर लैब में सैंपल जांच की प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

      एनआरसी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भर्ती बच्चों की जानकारी ली तथा नए आए बच्चों के पंजीयन रजिस्टर में एंट्री की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने दवाई वितरण कक्ष का निरीक्षण कर उपलब्ध दवाइयों एवं उनके वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक दवाइयां समय पर उपलब्ध कराने तथा संस्थान की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम मानपुर  अमित नाथ योगी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
See also  समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *