मोहला : मानपुर में मेधावी विद्यार्थियों का आज किया जाएगा सम्मान…

मानपुर , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पहली बार बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह 7 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

‘दैनिक भास्कर’ की प्रस्तुति में होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य वनांचल क्षेत्र की मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को मंच देना है। समारोह में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बतौर मुख्य अतिथि व स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी अन्य अतिथियों के रूप में मौजूद रहेंगे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पीएमश्री स्कूल, आईटीबीपी कैंपस, मानपुर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर वनांचल में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जिले में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह है।

See also  CG : आधी रात मिली खून से लथपथ लाश, युवक की बेरहमी से हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *