– ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पूर्ण आवास हितग्राहियों को श्रीफल एवं पौधे वितरित
मोहला । ग्राम पंचायत केशला में रोजगार दिवस सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर तिवारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी प्रियंवदा रामटेके की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को VB-G RAM-G योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पूर्ण आवास निर्माण करने वाले हितग्राहियों को श्रीफल एवं पौधा वितरित किया गया। हितग्राहियों के घरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ग्राम निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आवास के साथ-साथ रोजगार, पर्यावरण संरक्षण एवं शासन की योजनाओं से जुड़कर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।










Leave a Reply