CG : मासूमों की सेहत से खिलवाड़, स्कूल का हैंडपंप खराब बच्चे पी रहे गंदा पानी …

CG : मासूमों की सेहत से खिलवाड़, स्कूल का हैंडपंप खराब बच्चे पी रहे गंदा पानी …

जशपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था को देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा. बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से स्कूल के पास बना हैंडपंप खराब पड़ा है, जिसके कारण स्कूली बच्चे खेतों से बहकर आ रहे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं. दरअसल, पूरा मामला ग्राम पंचायत सुलेसा के शासकीय प्राथमिक शाला करमघाट का है. यहां पिछले कई दिनों से हैंडपंप खराब पड़ा है, जिस कारण छात्र-छात्राएं पास में खेतों से बहकर आ रहे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं. हैंडपंप खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन अबतक स्थिति जस की तस बनी हुई है.

बच्चों के पास अपनी प्यास बुझाने का कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है, जिसके कारण वे मजबूरी में नाले के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं. दूषित पानी पीने से मासूम बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा भी बना हुआ है. इस मामले पर बगीचा बीईओ सुदर्शन पटेल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित तकनीकी टीम को हैंडपंप जल्द से जल्द दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. बहरहाल जब तक बोरिंग ठीक नहीं हो जाती, तब तक इन नौनिहालों को प्यास बुझाने के लिए नाले के गंदे पानी पर ही निर्भर रहना पड़ेगा.

See also  CG हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, शरिया कोर्ट वैवाहिक दर्जा तय नहीं कर सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *