राजनांदगांव : बड़ी राहत : पीडीएस की दुकानों से एकमुश्त मिलेगा 2 माह का राशन…

राजनांदगांव , खाद्य विभाग ने ई-पॉस मशीनों को अपडेट करा दिया है। इसके साथ ही पीडीएस की दुकानों में हितग्राहियों को सितंबर और अक्टूबर माह का राशन एकमुश्त देना शुरू कर दिया गया है। करीब एक सप्ताह तक मशीन अपडेट नहीं होने से राशन कार्डधारकों को वितरण शुरू होने का इंतजार करना पड़ा था। वहीं जिन दुकानों में पहले भंडारण किया गया वहां से दो माह का चावल दिया गया लेकिन तकनीकी कारणों के चलते समय ज्यादा लग रहा था। अब तकनीकी समस्या दूर होने हितग्राहियों को राहत मिलेगी।

मशीनें अपडेट नहीं होने से अटका राशन अब मिलने लगा: सामान्य तौर पर माह की शुरुआत से राशन वितरण शुरू होता है, लेकिन इस बार ई-पॉस मशीनों में तकनीकी अपडेट नहीं होने से हितग्राहियों को परेशानी हुई। खाद्य विभाग ने दो माह के एकमुश्त राशन का आवंटन जारी किया लेकिन मशीनें अपडेट नहीं होने से वितरण अटका पड़ा था। खाद्य विभाग ने ई-पॉस मशीन का सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद अब दुकानों में हितग्राहियों के कोटे के अनुसार राशन दिया जा रहा है। कुछ दुकानों में आवंटन कम होने से फिलहाल केवल एक माह का चावल वितरित किया जा रहा है। वह स्टॉक आने पर दोबारा ले सकेंगे।

See also  राजनांदगांव : गंजलाइन में आज दौड़ेंगे बैल, 90 साल पुरानी परंपरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *