CG : बेमेतरा जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 09 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील बेरला में 662.5 मि.मी. तथा न्यूनतम 411.5 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 423.4 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 470.5 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील में 612 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 633 मि.मी., साजा तहसील में 555.1 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 503.5 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 598.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

See also  राजनांदगांव : रोड पर सामान नहीं रखने की जिम्मेदारी व्यापारियों ने ली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *