CG : धमतरी जिले के अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं के लिए निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण का मौका …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

धमतरी । भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले धमतरी जिले के युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर है। जून 2026 में आयोजित इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी अब आगामी शारीरिक दक्षता की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ शासन के रोजगार विभाग द्वारा दिए जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए इच्छुक व पात्र उम्मीदवार रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.erojgar.cg.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पंजीयन प्रक्रिया व अन्य शर्तों के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कंपोजिट बिल्डिंग, धमतरी में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।

See also  CG : भानुप्रतापपुर में शराब की खाली बोतलें व होलोग्राम बरामद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *