जांजगीर : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पावर प्लांट में कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के कर्मचारी की पत्नी ने घर के बरामदे में लगी खिड़की से फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र था। लेकिन उसने अपने पति को निर्दोष बताया है।

जानकारी के अनुसार, मड़वा पावर प्लांट के कर्मचारी यशवंत शर्मा अपनी पत्नी तृप्ति और 10 साल के बेटे विवान के साथ कॉलोनी में रहते थे। वो बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे नाइट शिफ्ट में गए थे। घर में सिर्फ तृप्ति और 10 साल का बेटा विवान थे। सुबह साढ़े 5 बजे जब बच्चा उठा, तो उसने अपनी मां को फांसी के फंदे पर लटका पाया।

शव के पास मिले सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी की बात लिखी हुई है। इसके अलावा महिला ने पति और बेटे का ख्याल रखने की बात भी कही है। अपने पति को निर्दोष बताते हुए उसने उसे कुछ मत करना की बात लिखी है। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

See also  CG : बोरवेल लाइन की चपेट में आया किसान, मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *