CG : मिनी माता सम्मान के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

धमतरी । छ.ग. शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान), ’’माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ एवं ’’वीरांगनी’’ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला की प्रविष्टियां जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी में 5 अक्टूबर 2026 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेवसाईड www.dhamtari.gov.in में देखा जा सकता है।

विभाग द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कार-सम्मान का विवरण निम्नानुसार है –

महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान देतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओ अशासकीय संस्थाओं के योगदान की प्रात्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है।

    महिलाओं के उत्पीडन के खिलाफ संघर्ष नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाना है।


    महिलाओं विशेष कर वीरता शौये साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को राशता करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरांगनी रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत एक महिला को 02 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने प्रावधान है।  मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान), ’’माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ एवं ’’वीरांगनी रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति’’ पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित है।
See also  CG : सुरक्षित मातृत्व के लिए गर्भवती महिलाओं की समय पर जॉंच एवं संस्थागत प्रसव जरूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *