राजनांदगांव : रामपुर सरपंच को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान…

डोंगरगांव | ग्राम पंचायत रामपुर जनपद डोंगरगांव के सरपंच यतीश कुमार सिन्हा को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन व उत्कृष्ट योगदान के लिए कलेक्टर ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वर्ष 2026 में चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत सरपंच यतीश कुमार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रामपुर में कुल 50 आवासों में सोलर पैनल स्थापित कराने की उपलब्धि हासिल की गई है। इस विशेष प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र में अक्षय-सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिला है। कलेक्टर ने उनके कार्य के लिए यह प्रशस्ति-पत्र भेंट किया।

See also  CG : इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *