CG : सेवा संकल्प अभियान : सेवा, सहभागिता और सुशासन के संकल्प से जुड़ेगा मुंगेली जिला

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा सेवा संकल्प अभियान

जनप्रतिनिधियों, सामाजिक प्रमुखों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की होगी सक्रिय भागीदारी

मुंगेली, शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की गतिविधियों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले में अभियान की तैयारियां जोरो से किया जा रहा हैं।


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले में 12 प्रमुख पहलें संचालित की जाएंगी। इनमें आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंगदृराष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज (हैकाथॉन) और सुशासन सेवा संवाद शामिल हैं।

See also  CG : सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *