11वीं के स्टूडेंट की कान की सर्जरी के बाद बच्चे की मौत, परिजनों का आरोप नर्स ने लगाया गलत इंजेक्शन

इंदौर

इंदौर के एमवाय अस्पताल में कान के ऑपरेशन के लिए भर्ती 16 साल के स्टूडेंट की मौत हो गई। परिजनों ने सर्जरी के बाद इंजेक्शन लगाने वाली नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्टूडेंट की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा भी किया। मृतक का नाम प्रेम कश्यप (16) पिता मुकेश कश्यप है।

परिजनों का कहना है कि प्रेम कक्षा 11वीं का स्टूडेंट था। कान में फुंसी होने के कारण एमवाय अस्पताल में 18 अगस्त को एडमिट किया था। उसे ऑपरेशन के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे ओटी में ले गए थे 11 बजे बाहर किया। ऑपरेशन के 2 घंटे बाद तक ठीक था। परिजनों ने बताया को हमसे बातचीत की और जूस भी पिया।

परिजन ने बताया कि प्रेम कश्यप (16) पिता मुकेश कश्यप कक्षा 11वीं में पढ़ता था। कान में फुंसी होने के कारण एमवाय अस्पताल में 18 अगस्त को उसे भर्ती किया गया। गुरुवार को ऑपरेशन के बाद वह ठीक था और बातचीत भी कर रहा था। नर्स ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया उसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। इंजेक्शन लगाने के 10 मिनट बाद बच्चे का एक तरफ का अंग काम करना बंद हो गया। इसके बाद डाक्टरों को बताया तो उन्होंने कुछ नहीं कहा।

नर्स डाक्टर घबराए हुए थे
परिजन ने बताया कि बच्चे की तबियत बिगड़ने पर नर्स और डाक्टर घबराए हुए थे। मौके पर मौजूद कुछ डॉक्टरों से नर्स बातचीत कर रही थी। इस दौरान सभी काफी घबराए हुए नजर आ रहे थे। बच्चे के बारे में पूछने पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। सभी जल्द ठीक होने का दावा कर रहे थे, लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन काफी देर तक एमवाय के प्रमुख डाक्टरों से मिलने का इंतजार करते रहे लेकिन किसी से मुलाकात नहीं हो सकी। परिजन हॉस्पिटल चौकी में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अरबिंदो अस्पताल ले गए।

पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कारण
नाक कान गला विभाग की प्रमुख डाक्टर यामिनी गुप्ता ने कहा कि आपरेशन सफल रहा था इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई। यह दुर्लभ घटना है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

➡️ भूमि के क्रय -विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटेगा, सड़क भी बनेगी राजनांदगाँव, 4 जुलाई।…

10 minutes ago
CG : छुईखदान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : छुईखदान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार …

Chhuikhadan थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों…

24 minutes ago
CG : रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़’ के आवास मेले के पहले दिन उमड़ी भारी भीड़ …

CG : रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़’ के आवास मेले के पहले दिन उमड़ी भारी भीड़ …

रायपुर। रायपुर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर 'अष्टविनायक रियल्टीज़' और 'अभिनव बिल्डर्स' द्वारा मोवा, दलदल…

28 minutes ago
CG : भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD की रिपोर्ट …

CG : भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर/दिल्ली। देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले…

34 minutes ago
सीएम योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग

सीएम योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग

सीएम योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग…

37 minutes ago
CG : साय मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 आज से …

CG : साय मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 आज से …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0'…

39 minutes ago