छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में मारे गए युवकों में से एक टेंट व्यवसायी है, जबकि दूसरा मजदूर है।
पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे दुर्गूकोंदल-भानुप्रतापपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।
जानकारी के अनुसार मदले निवासी पारकदास मानिकपुरी टेंट व्यवसायी है, जोकि दुर्गूकोंदल क्षेत्र में करता था। सुबह व्यवसाय के सिलसिले में बाइक से दुर्गूकोंदल आया हुआ था। वहीं दूसरा युवक मनोज टेकाम ग्राम गुमड़ीडीह निवासी है, जो साप्ताहिक बाजार दुर्गूकोंदल में मजदूरी करने आया था।
इस सड़क हादसे में दो लोगों मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे दुर्गूकोंदल-भानुप्रतापपुर मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया और दोनों से वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
लोगों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं। तहसीलदार प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित नई दिल्ली…
रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…
रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…
रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…