एक्सपायरी दवाइयां मिलने पर दो मेडिकल स्टोर बंद …

एक्सपायरी दवाइयां मिलने पर दो मेडिकल स्टोर बंद …

धमतरी: जिले के अछोटा चौक में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने मां अंगारमोती मेडिकल स्टोर और श्री साईं मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर्स में बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलीं। अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने दोनों मेडिकल स्टोर को तत्काल बंद करा दिया। संचालकों को विभागीय नोटिस का जवाब देने और जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही NOC मिलने तक मेडिकल स्टोर संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि एक्सपायरी दवाइयों का उचित पृथक्करण, सुरक्षित भंडारण और नियमानुसार निस्तारण जरूरी है। औषधि प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन को लेकर जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

See also  राजनांदगांव : भाजयुमो में भव्य देवांगन बने मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *