राजनांदगांव : बैठक: करियर गाइडेंस व यूजीसी आरक्षण पर चर्चा …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव l राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को महाराणा प्रताप मंगल भवन, दीनदयाल नगर चिखली में हुई। बैठक की शुरुआत भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना से हुई। महासभा अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने प्रदेश स्तरीय क्विज प्रतियोगिता और राजनांदगांव संस्कारधानी उपसमिति की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की।

बैठक में नवंबर-दिसंबर में समाज के विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यूजीसी आरक्षण से जुड़े प्रावधानों और इससे समाज के विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसरों की जानकारी देने पर भी चर्चा हुई।

विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर पदाधिकारियों ने विचार रखे और महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस दौरान प्रदेश स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, मेमोंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

पर्यवेक्षकों और आयोजन में सहयोग करने वालों का भी सम्मान किया गया। देवेश सिंह ठाकुर ने कविता प्रस्तुत कर पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह का संचार किया। बैठक में महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न उपसमितियों के पदाधिकारी, महिला मंडल और युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, महासचिव अशोक ठाकुर, सह सचिव सत्येंद्र सिंह राजपूत, उपसचिव घनश्याम सिंह चौहान, संगठन सचिव अजय सिंह, प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह, महिला अध्यक्ष रश्मि राजपूत, युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह, युवा सचिव महेंद्र सिंह, साहित्य परिषद अध्यक्ष कमलेश सिंह और मीडिया प्रमुख आदर्श सिंह ठाकुर मौजूद थे।

See also  CG : 18 किलो गांजे के साथ धराया तस्कर, रायपुर कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *