इंदौर
राज्य साइबर सेल ने ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो टेलिग्राम और वाट्सएप के माध्यम से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से जुड़ा था। आरोपित देश के 17 राज्यों सहित पाकिस्तान, बांग्लादेश, केन्या, नाइजीरिया, इंडोनेशिया के साइबर अपराधियों के संपर्क में था। अपराधियों से यूएसडी डालर लेकर क्रिप्टो वालेट और बैंक खातें मुहैया करवाता था। एजेंसी को शक है कि आरोपित हैदराबाद में पकड़े गए 700 करोड़ की ठगी के आरोपितों से भी जुड़ा है।
एसपी (साइबर) जितेंद्रसिंह के मुताबिक, पुलिस को निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने 2 लाख 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। फरियादी द्वारा बताया कि यूट्यूब पर लाइक/सब्सक्राइब करने पर कमाई का झांसा दिया। साइबर विशेषज्ञों की जांच में खुलासा हुआ जिन दो खातों में रुपये ट्रांसफर हुए उनमें डेढ़ करोड़ रुपये जमा है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आगे बढ़ी और खजराना से इरफान खान को हिरासत में लिया।
इरफान द्वारा बताया कि नंबर मौसी का बेटा इमरान गौरी निवासी मनसब नगर चला रहा है। बुधवार को पुलिस ने इमरान को भी हिरासत में ले लिया। आठवीं पास इमरान मूलत: नागदा (उज्जैन) का रहने वाला है। कम्प्यूटर चलाने में माहिर इमरान ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर क्रिप्टो वालेट बनाना सीख लिया। वह क्रिप्टो वालेट (खाते) खरीदने वाले वाट्सएप ग्रूल जौकर से जुड़ गया। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ग्रुप पर चर्चा हुई और इमरान एक वालेट के बदले दो से चार डालर कमाने लगा।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…