CG : पंडाल से जुलूस और विसर्जन तक सुरक्षा पर फोकस …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

खैरागढ़ l आगामी गणेश चतुर्थी एवं गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रभारी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। बैठक में कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, प्रतिमा स्थापना, पंडाल और विसर्जन व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

प्रभारी कलेक्टर ने समितियों से आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने कहा। बैठक में पंडालों में पर्याप्त प्रकाश, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन इंतजाम और भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयं सेवकों की तैनाती पर जोर दिया। समितियों को पंडाल निर्माण में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। वहीं गणेश प्रतिमाओं के साथ निकलने वाली शोभायात्रा और जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग व समय का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित न होने देने कहा गया। डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल में निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।

विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा, प्रकाश, साफ-सफाई, यातायात और भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था करने पर भी चर्चा की गई। समितियों से विसर्जन के दौरान अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन द्वारा तय व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश डांडे ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। समितियों से पुलिस-प्रशासन के साथ आयोजन से जुड़ी आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराने कहा।

See also  CG में कृषि जमीन पर नहीं बनेंगे बड़े मॉल, आवासीय क्षेत्रों में गोदाम-कबाड़खानों पर भी रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *