Rajnandgaon : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

डोंगरगढ़/कलकसा ग्राम पंचायत कलकसा में गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत वार्षिक आम सभा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सरपंच उमा विनोद धुर्वे, ग्राम प्रमुख नरोत्तम सिंह कुंजाम, विनोद धुर्वे थे। कलकसा और आस-पास के क्षेत्रों से सक्रिय बिहान समूहों की दीदियों ने हिस्सा लिया। वित्तीय वर्ष के कार्यों की समीक्षा कर आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

पदाधिकारियों ने समूहों को आत्मनिर्भर बनाने, कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने और महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत कर उन्हें लखपति दीदी बनाने के संकल्प को दोहराया। दीदियों को उन्नत कृषि, सब्जी उत्पादन और जैविक खेती जैसे रोजगारोन्मुखी कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। क्लस्टर पदाधिकारियों ने समूहों के खातों का लेखा-जोखा और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी भी दी।

सरपंच उमा और बिहान कैडर्स ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आरबीके मोना पटेल, एफएलसी आरपी ममता साहू, पोषण सखी यमुना यादव, गुणी साहू, हिमेश बग्गा, सुरजौतीन, टिनम साहू, सोनल, पूजा, धनेश्वरी नेताम, गिरजा साहू, हिंरोदी, उतरा, रेवती, सरोज आदि उपस्थित थे।

See also  CG : बलौदाबाजार में स्कूल गेट गिरने से मासूम की मौत लापरवाही पर उठे सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *