मोहला : उद्यान में पौधों की उपलब्धता की जानकारी ली…

मोहला : उद्यान में पौधों की उपलब्धता की जानकारी ली…

विकासखंड अंबागढ़ चौकी के विभिन्न छात्रावासों का कलेक्टर तनुजा सलाम ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत उज्जवल पोरवाल, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सबसे पहले शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चौकी का औचक निरीक्षण किया। छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर बेड, कुर्सी-टेबल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा छात्रावास में आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श बालक आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास, अंबागढ़ चौकी का निरीक्षण किया। छात्रावास परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्राचार्य व छात्रावास अधीक्षक को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों से बातचीत कर भोजन, आवासीय व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही छात्रावास परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। एकलव्य आदर्श बालिका आवासीय विद्यालय व छात्रावास का भी निरीक्षण किया। यहां बेहतर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा छात्राओं को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों के परिजनों से भी चर्चा कर विद्यालय व छात्रावास की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

See also  राजनांदगांव : शेयर ट्रेडिंग में करोड़ों की ठगी, तीसरा आरोपी गिरफ्तार …

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ग्राम केकतीटोला स्थित उद्यान भी पहुंचीं। उद्यान विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। आगामी दिनों में प्रस्तावित वृहद पौध रोपण अभियान के लिए कार्ययोजना के अनुरूप पौधों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। विभाग की आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने मोगरा बैराज का भी अवलोकन किया। साथ ही बैराज की वर्तमान स्थिति व आसपास के क्षेत्र का जायजा लेते हुए इसके बेहतर विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *