राजनांदगांव : स्कूल में आरओ का किया शुभारंभ…

राजनांदगांव : स्कूल में आरओ का किया शुभारंभ…

डोंगरगांव | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी थीं। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। ​आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा विद्यालय में शुद्ध पेयजल की समस्या को देखते हुए वॉटर फिल्टर व आरओ की मांग की गई थी।

इस मांग को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी अध्यक्ष निधि से वॉटर फिल्टर व आरओ स्वीकृत कर प्रदान किया। इसका शुभारंभ शिक्षक दिवस पर किया गया। कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के साथ शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। ​इस अवसर पर पार्षद, जनप्रतिनिधि, एल्डरमैन, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

See also  खाद-बीज कारोबार में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों पर FIR; 3 गोदाम सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *