राजनांदगांव : खेत के बोरघर से 497 पाव अंग्रेजी शराब जब्त…

डोंगरगढ़ , मोहारा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खेत में बने बोरघर में डंप 497 पाव अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। बरामद शराब 89.46 बल्क लीटर बताई गई। कीमत करीब 47 हजार 462 रुपए आंकी गई। पुलिस ने दउवा वर्मा 60 और नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटे कट्टी 25 को गिरफ्तार किया। दोनों मोहारा के रहने वाले हैं। महेन्द्र वर्मा की तलाश चल रही है।

पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। शराब भट्ठी जाने वाले मार्ग के पास दउवा वर्मा के खेत के बोरघर में बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी शंकर गिरी गोस्वामी और साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। तलाशी में उत्तराखंड निर्मित रॉयल गोवा स्प्रिट के 429 पौवा मिले। छत्तीसगढ़ निर्मित जम्मू स्पेशल व्हिस्की के 68 पौवा भी मिले। टीम को पैकिंग-लेबलिंग का सामान भी मिला।

इसमें 2820 स्टीकर, 2541 लेबल पर्चियां, 303 खाली शीशियां, 598 ढक्कन, एक कैंची शामिल है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दउवा वर्मा ने बताया कि शराब नंदकिशोर वर्मा ने मंगाई थी। महेन्द्र वर्मा ने बोरघर में डंप की थी। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 और 59 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जांच जारी है। पुलिस शराब के स्रोत और नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

See also  CG : शिकायत से समाधान तक : सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *