राजनांदगांव : बेटे की शादी पर विवाद, दी धमकी…

डोंगरगढ़| ब्लॉक के ग्राम रूवातला में बेटे की शादी की बात पर महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 296 और 351(2) बीएनएस में केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक रमला बाई यादव 60 ने 10 सितंबर की शाम करीब 4 बजे की घटना को लेकर मोहारा पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह घर पर थी। तभी देवर भुनेश्वर यादव 58 घर के सामने आया। उसने बेटे प्रीतम की शादी की बात पर गाली-गलौज शुरू कर दी।

महिला के अनुसार समझाने पर आरोपी ने और गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया कि घटना को ज्योति यादव और अंकलहीन यादव ने देखा। मोहारा चौकी पुलिस ने 11 सितंबर को एफआईआर दर्ज की।

See also  CG : बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *