शहर में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवारी पारा का स्टार क्लब आज गणेश प्रतिमा का भव्य आगमन कराएगा। क्लब 25 वर्षों से गणेश उत्सव करा रहा है। आयोजन शाम 7.30 बजे बुधवारी पारा स्थित बजरंग मंदिर के पास होगा। यहां पुष्पवर्षा होगी। गणेश की महाआरती होगी। समिति ने व्यस्त मार्ग को देखते हुए रूट मैप बनाया है। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से निकलेगी। स्टेशन रोड से गुजरेगी। रेलवे चौक पहुंचेगी।
इसके बाद बुधवारी पारा स्थित बजरंग मंदिर के पास पहुंचेगी। समिति के मुताबिक रूट व्यवस्था का मकसद आयोजन के दौरान शहरवासियों को आवागमन में परेशानी से बचाना है। वीर क्लब भी लगातार चौथे वर्ष गणेश प्रतिमा का भव्य आगमन कराएगा। सोमवार शाम रेलवे चौक पर आयोजन होगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। यहां करीब 200 फीट की एलईडी स्क्रीन पर आगमन का लाइव प्रसारण होगा।













Leave a Reply