राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के उत्तर मंडल अध्यक्ष आदित्य पराते द्वारा संगठन विस्तार के तहत जारी कार्यकारिणी सूची में युवा कार्यकर्ता प्रज्वल गुप्ता को उत्तर मंडल मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजयुमो जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर एवं मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया के अनुमोदन उपरांत की गई है।
प्रज्वल गुप्ता लंबे समय से छात्र एवं सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की, जहाँ छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने बूथ अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। पार्टी के प्रत्येक अभियान, कार्यक्रम एवं जनसंपर्क गतिविधियों में वरिष्ठ नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय सहभागिता निभाते हुए उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और कार्यकुशलता का परिचय दिया।
उनकी सक्रियता, मेहनत एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें भाजयुमो उत्तर मंडल मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों, सामाजिक बंधुओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रज्वल गुप्ता अपने नए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं तन-मन से करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नवनियुक्त मंत्री प्रज्वल गुप्ता ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। संगठन की विचारधारा एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा।”













Leave a Reply