राजनांदगांव : महापौर एवं कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम की तैयारियों के लिए किया स्थल निरीक्षण

– रानी सागर में 17 सितम्बर को 1 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगा राजनांदगांव
राजनांदगांव ।  महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राजनांदगांव शहर स्थित ऐतिहासिक रानी सागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत एवं विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।


कलेक्टर ने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर की शाम ऐतिहासिक रानी सागर तालाब परिसर में 1 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपों की रोशनी से रानी सागर जगमगाएगा और शहर में सेवा, समर्पण एवं जनभागीदारी का संदेश प्रसारित होगा। कार्यक्रम में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही दीप प्रज्वलन, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

See also  महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. ममता साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *