CG : रायपुर में आठ साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश, इलाके में आक्रोश …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामल सामने आया हैं। यहां एक 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की गई है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां सुलेमान कुरैशी नामक आरोपी ने एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची काफी जद्दोजहद के आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर भागी और फिर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मासूम के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है। सभी लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

See also  हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री राजेश अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *