राजनांदगांव : ATM में हथौड़ा-छेनी से तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार …

राजनांदगांव : ATM में हथौड़ा-छेनी से तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार ...

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में ATM मशीन तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कचहरी चौक स्थित SBI ATM में घुसकर हथौड़ा और छेनी से मशीन, शटर बॉक्स और कैमरे में तोड़फोड़ की थी। पुलिस के अनुसार, इस घटना में करीब 1 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 544/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ई) और 62 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ATM में चोरी की नीयत से पहुंचा था आरोपी जानकारी के अनुसार, घटना डोंगरगढ़ के कचहरी चौक स्थित खैरागढ़ रोड मार्ग के SBI ATM की है। मामले में ATM मशीन के सुपरवाइजर उत्तम कुमार खां ने थाना डोंगरगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति ने रात के समय ATM रूम में प्रवेश किया और चोरी करने की नीयत से ATM मशीन के अलग-अलग हिस्सों में तोड़फोड़ की। आरोपी ने हथौड़ा और छेनी की मदद से ATM मॉनिटर, शटर बॉक्स और कैमरा को नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार मामले की जानकारी मिलने के बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों और जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी रोवाराम वर्मा (41 वर्ष), पिता सियाराम वर्मा, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर-1, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ATM में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

See also  CG : ओडिशा से MP तक गांजा सप्लाई का खुलासा, बस से धमतरी पुलिस ने पकड़े 2 तस्कर …

संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास पुलिस के अनुसार, आरोपी का उद्देश्य ATM मशीन को नुकसान पहुंचाकर चोरी करना था। हालांकि वह नकदी चोरी करने में सफल नहीं हो सका। लेकिन ATM के मॉनिटर, शटर बॉक्स और कैमरा सहित अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में करीब 1 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास सामने आया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में मामले की जांच की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और SDOP डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस टीम को आरोपी की तलाश के निर्देश दिए गए थे। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अनिल गहिने, आरक्षक किशन चंद्रा, कमल कुमार केवट और रामखिलावन सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *