प्रदेश की राजधानी रायपुर स्थित जिला न्यायलय के लोक आयोजक मनोज वर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विधि मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर रायपुर स्थित निवास में पहुँचकर उनको जंबो गज माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर और बर्थडे केक काटकर जन्मदिन की बधाइयां व शुभकामनाएं प्रदान की।
 
उक्त अवसर पर लोक अभियोजक रायपुर मनोज वर्मा,  वक्फ राज्य अधिकरण के न्यायिक सदस्य हामिद हुसैन, रेरा अपीलेट ट्रिब्युनल के न्यायिक सदस्य अरविन्द सिंह चीमा, प्रवेश एवं फीस नियामक समिति के सदस्य राजू अली, अतिरिक्त लोक अभियोजक राघवेंद्र सिंह, राकेश सिंह ठाकुर, मोरीशा नायडू, अजय जोशी, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के नंद कुमार पटेल, सुधा कसार, महेन्द्र कुमार देवांगन, अंकित कुमार मिश्रा, सादिक अली आदि अधिवक्ता साथीगण उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *