कोरबा : ब्रेक डाउन ट्रेलर के डाले से टकराया कोयला लोड ट्रक, चालक की मौके पर हुई मौत, लोगों ने किया चक्का जाम

कोरबा में दीपका-हरदीबाजार बायपास मार्ग पर एक ट्रक चालक की सांसे उखड़ गई। मृतक का नाम सुखसागर कश्यप है जो ट्रक में कोयला लेकर बलौदा की तरफ जा रहा था इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में खडे ट्रेलर से जा भिड़ी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व न्याय दिलाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधीयों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया।

कोरबा में भारी वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। रोजाना होने वाले हादसों में बेकसूर लोगों की जान जा रही है। शनिवार की सुबह भी दीपका थाना क्षेत्र में ऐसा ही कुछ हुआ जहां कोयला लेकर बलौदा की तरफ जा रही एक ट्रक दीपका-हरदीबाजार बायपास मार्ग पर ब्रेकडाउन खड़ी ट्रेलर के डाले से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  CG : राज्योत्सव 2026 में पहली बार वायुसेना का एयर शो, बॉलीवुड सितारे सजाएंगे महफिल, अमित शाह करेंगे समापन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *