CG : छात्र पर तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाकर स्कूल से बाहर करने का मामला, परिजनों ने की शिकायत …

CG : छात्र पर तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाकर स्कूल से बाहर करने का मामला, परिजनों ने की शिकायत …

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रयास संस्था स्कूल से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे को तांत्रिक क्रिया करने के आरोप में संस्था से बाहर कर दिया गया और उसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट थमा दिया गया। मामले को लेकर बच्चे के परिवार के लोगो ने मुख्यमंत्री शिकायत सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि बच्चे का प्रयास संस्था में 3 सितंबर को एडमिशन कराया गया था। कुछ समय बाद संस्था की ओर से बच्चे पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उसे संस्था से बाहर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि संस्था ने बच्चे से जुड़े मामले की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी। उनका कहना है कि बच्चे पर एक्शन लिए जाने के उन्हें इसकी जानकारी मिली।

परिजनों ने संस्था के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उनसे कुछ कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। साथ ही, प्राचार्य प्रमिला शुक्ला पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। वही इस घटनाक्रम के बाद परिजन बच्चे को लेकर महासमुंद लौट गए हैं। उन्होंने अब मुख्यमंत्री शिकायत सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

See also  CG : लाखा में शराब बेचने की फिराक में थी महिला, कोतवाली पुलिस ने दबोचा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *