CG : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, वीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष…

CG : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, वीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष…

पुष्पा परदेशी खुंटे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 16 सितंबर को विमतारा, रायपुर में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को एक साझा मंच पर लाकर उनकी समस्याओं, अधिकारों, दायित्वों एवं जनपद पंचायतों के संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा करना तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करना रहा।

बैठक में जनपद पंचायतों के कार्यों में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की भूमिका एवं अधिकारों, पंचायतों के बेहतर संचालन तथा शासन-प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, जनपद पंचायतों से जुड़े विषयों को सामूहिक रूप से शासन के समक्ष रखने और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठित प्रयास करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। वीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष तथा पुष्पा परदेशी खुंटे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शारदा सनत देवांगन, ममता राजीव सिंह, प्रकाश चंद्र जाखड़, मोहित पटेल, हुलसी चंद्राकर, इंद्रानी साहू, संजू गोपाल साहू, मंगलूराम नुरेटी, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी,जितेंद्र साहू एवं अरविंद गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं कवि शरण वर्मा को संरक्षक बनाया गया। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कीर्ति नायक, अनिल सिंह, तरुण कुमार पांडे, मनोज कुमार अग्रवाल एवं गोपाल शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा सीताराम चंद्रा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहू सहित पदाधिकारियों ने कहा कि संघ का उद्देश्य प्रदेश के जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को एकजुट कर उनके हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से रखना है। साथ ही, पंचायत व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में संगठन कार्य करेगा। बैठक के अंत में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

See also  राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक नवा रायपुर में संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *