आज एक सपना और संकल्प पूरा हुआ, मंडीदीप-सीहोर तक दौड़ाएंगे मेट्रो- CM शिवराज

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सितंबर महीने में मेट्रो का ट्रायल रन शुरू कर दिया जाएगा। अगले साल अप्रैल के महीने में प्रॉपर तरीके से मेट्रो चलने लगेगी। मंडीदीप-बैरागढ़ और सीहोर तक भी मेट्रो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हमने इस कोच का अनावण किया है, आज एक सपना और संकल्प पूरा हुआ है।

स्मार्ट उद्यान में मेट्रो कोच का अनावरण करने के बाद  मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मन प्रसन्न है एक सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने मेट्रो टेन के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी में भी मध्यप्रदेश नंबर वन पर आया है। स्मार्ट सिटी के क्रियान्वन में भी मध्यप्रदेश नंवर वन रहा है। हमने सपना देखा था 2016-17 में भोपाल और इंदौर दो शहरों को हम मेट्रो सिटी बनाएंगे। बीच में थोड़ी रुकावट आई कमलनाथ जी की सरकार आई थी तो दिक्कत हुई।

उन्होंने कहा कि आज हमने कोच का अनावरण किया है। मेट्रो से काफी समय बचेगा, सफर सुगम होगा। चौदह हजार करोड़ की लागत मेट्रो पर आई है। उन्होेंने कहा कि बरसों से जो अवैध कॉलोनियों का दंश झेल रहे थे उन्हें वैध कर सभी नागरिकों को खुश करने का प्रयास भी किया है।

CCTV से लैस होगी, एक कोच में 350 सवारी
मेट्रो ट्रेन के कोच में पचास यात्रियों के बैठने और तीन सौ के खड़े होने की क्षमता रहेगी। कोच सायबर अटैक और हेकिंग से सुरक्षित होंगे। हर दो मिनट मेें इसके आने और जाने की फ्रि कवेंसी रहेगी।

मेट्रो ट्रेन के कोच में जर्म कंट्रोल और एयर फिल्ट्रेशन की तकनीक का उपयोग किया जाएगा। कोच में सीसीटीवी लगे होंगे जो एआई तकनीक से संचालित होंगे। आटोमेटिक आब्जेक्ट आइडेंटिफिकेशन कैमरे चेहरों की पहचान करेंगे। आॅटोमेटिक व स्मार्ट प्रकाश नियंत्रण व्यवस्था यहां रहेगी। हाईलेवल पैसेंजर सेफ्टी व्यवस्था से कोच लेस होंगे। दिव्यांगों के लिए विशेष व्हील चेयर व उनके अनुकूल स्थान पर बैठने की व्यवस्था होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव | जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे…

2 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव | डोंगरगांव रोड सहित शहर के कई आउटर सड़कों के किनारे खुले में कचरा…

6 minutes ago
राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों से आवाजाही हो रही प्रभावित…

राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों से आवाजाही हो रही प्रभावित…

राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन रोड पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी…

10 minutes ago
CG : स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन …

CG : स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन …

रायपुर। राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काईवॉक परियोजना को लेकर कांग्रेस ने गंभीर लापरवाही, तकनीकी खामियों…

15 minutes ago
राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर में कोतवाली थाने के सामने सर्विस रोड की हालत बेहद खराब हो…

17 minutes ago
CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

रायपुर। ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग…

22 minutes ago