शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद आज सुबह लगा विराम,3 मंत्रियों ने ली शपथ

भोपाल

तीन दिन से चल रही शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद और चर्चाओं को आखिर शनिवार की सुबह विराम लग गया। शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल सिंह लोधी को जगह दी है।

तीनों को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने आज सुबह 8:45 बजे पर राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिसेन और शुक्ल को कैबिनेट मंत्री जबकि लोधी को राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही अब शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट में मंत्रियां की संख्या उनके सहित 34 संख्या हो गई है।
 

गौरीशंकर बिसेन सबसे सीनियर
गौरीशंकर बिसेन सात बार के विधायक हैं और दो बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं। वे पहला चुनाव 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर लड़े थे, लेकिन पहला चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने वे 1998 में भाजपा से उम्मीदवार बने यह चुनाव भी वे हार गए थे। इसके बाद वे पहली बार 1985 में बालाघाट सीट से विधायक चुने गए। 1990, 1993 में भी वे विधायक रहे। इसके बाद उन्हें 1998 में लोकसभा में भेजा गया। इसके बाद वे 2003 में फिर से विधायक बने, लेकिन फिर उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वा दिया गया। वे लोकसभा चले गए। इसके बाद वे 2008 से लगातार बालाघाट सीट से विधायक हैं।

राजेंद्र शुक्ल 4 बार रहे विधायक
राजेंद्र शुक्ल चौथी बार के विधायक हैं। वे पहला चुनाव 2003 में रीवा विधानसभा से जीते थे। तब उन्होंने बसपा के लेखन सिंह को हराया था। इसके बाद 2008 और 2013 के चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेल दिया था। इसके बाद पिछले चुनाव में उनके मुकाबले में कांग्रेस ने अभय मिश्रा को यहां से उतारा था। अभय मिश्रा को राजेंद्र शुक्ला ने 19 हजार वोटों से हराया था।

राहुल लोधी पहली बार के विधायक
राहुल लोधी पहली बार 2018 में चुनाव खरगापुर लड़े और चुनाव जीते, शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में पहली बार के विधायक को मंत्री भी पहली बार ही बनाया गया है। राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं। इससे पहले वे युवा मोर्चा में भी रह चुके हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव | जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे…

2 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव | डोंगरगांव रोड सहित शहर के कई आउटर सड़कों के किनारे खुले में कचरा…

6 minutes ago
राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों से आवाजाही हो रही प्रभावित…

राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों से आवाजाही हो रही प्रभावित…

राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन रोड पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी…

10 minutes ago
CG : स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन …

CG : स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन …

रायपुर। राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काईवॉक परियोजना को लेकर कांग्रेस ने गंभीर लापरवाही, तकनीकी खामियों…

15 minutes ago
राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर में कोतवाली थाने के सामने सर्विस रोड की हालत बेहद खराब हो…

18 minutes ago
CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

रायपुर। ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग…

23 minutes ago